Monday, September 21, 2009

ब्रिटेन में भी नवरात्रि की धूम


लंदन। ब्रिटेन में हजारों भारतीयों ने नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव की शुरुआत दूसरे समुदाय के अपने मित्रों के साथ नृत्य-संगीत के साथ किया।

लंदन, लिसेस्टर, मैनचेस्टर, नौटिंघम और इडिनबर्ग जैसे बड़े शहरों में भारतीय मूल के अल्पसंख्यकों द्वारा धूमधाम से यह त्योहार मनाने की खबरें आ रही हैं। रंग-बिरंगे भारतीय परिधानों में सजे लोगों ने उत्सव के दौरान कई जगहों पर गाने गाए एवं परंपरागत नाल ड्रम बजाए और बाद में श्रीमदभगवद् गीता का उपदेश सुनने के लिए इकट्ठे हुए। इसके साथ ही प्रत्येक शाम गरबा का उत्सव आयोजित होता है।

लंदन के हैरो उपनगर में संगत केंद्र, अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र और हैरो परिषद ने संयुक्त रूप से समारोह आयोजित किया। संगत केंद्र के प्रबंधक कांति नगाड़ा ने कहा, 'इस त्योहार से समुदाय में एकता आती है। लोग सब कुछ भूलकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोहों में एक साथ आते हैं।'

No comments:

Post a Comment