Thursday, October 22, 2009

बार सत्ता पर काबिज होने वाली है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में उसने 'क्लीन स्वीप' किया है। हालांकि हरियाणा में पार्टी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन वह सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस अपने सहयोगी राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। यह गठजोड़ 288 सदस्यीय विधानसभा में 143 अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। पिछले चुनाव में 140 सीटें जीतने वाले इस गठजोड़ को इस बार भी लगभग यही आंकड़ा हासिल होने की उम्मीद है और उसे अगली सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। क्योंकि गठजोड़ को बागी नेताओं और निर्दलीयों का समर्थन भी हासिल होगा।

कांग्रेस ने अब तक 57 सीट जीती है और 23 अन्य पर आगे है, जबकि राकांपा 44 सीटें जीत चुकी है और 19 अन्य पर आगे चल रही है। राज ठाकरे की मनसे ने इस बार शिवसेना-भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगा दी है और भगवा गठजोड़ केवल 92 पर आगे चल रहा है। 2004 के चुनाव में उसने 116 सीटें जीती थीं। शिवसेना ने अब तक 31 सीटें जीती हैं और 14अन्य पर आगे है, जबकि भाजपा के हिस्से 32 सीट आई है और 15 अन्य पर वह आगे चल रही है।

हरियाणा के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए कुछ चौंकाने वाले हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव में दस में से नौ सीटें जीतकर जोरदार प्रदर्शन करने वाली पार्टी ने विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से सात महीने पहले कराने का निर्णय किया था। कांग्रेस ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में अब तक 39 सीटें जीती हैं और एक पर वह आगे है। उसे सरकार बनाने के लिए बागियों और निर्दलीयों का समर्थन लेना पड़ सकता है, जो नौ सीटों पर बढ़त लिए हुए हैं।

कांग्रेस 2005 के चुनाव में 67 सीटें जीती थीं और लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित पार्टी विधानसभा चुनाव में भी जबर्दस्त प्रदर्शन दोहराने के विश्वास से भरी थी। हालांकि उसके इस विश्वास को कुछ हद तक इनेलोद ने झटका दिया है जिसने 30 सीटें जीत ली हैं और एक पर आगे है। पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलोद को केवल नौ सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

भाजपा चार सीटों पर आगे है। बसपा एक सीट जीत ली है और भजनलाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस छह सीटें जीत ली है है। अरुणाचल के परिणाम कांग्रेस के लिए खासे उत्साहवर्धक हैं, जहां 60 सदस्यीय विधानसभा में अब तक घोषित नतीजों में से 13 उसके खाते में गए हैं और दस अन्य पर वह आगे है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटें जीती थीं। राज्य में दो सीटें तृणमूल को गई हैं और एक अन्य पर वह आगे है, जबकि राकांपा एक सीट जीत चुकी है और एक अन्य पर आगे है। भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कई अन्य नेता विजयी हुए हैं, जबकि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बेटे राजेंद्र शेखावत कांग्रेस के बागी उम्मीदवार सुनील देशमुख से पीछे चल रहे हैं। राज्य में दो सीटें अन्य के खाते में गई हैं, जबकि 47 अन्य पर वे आगे चल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment